सहकारी उपभाेक्ता भंडार की टीअाईटी शाखा का ताला तोड़कर चोर लगभग साढ़े 22 हजार रुपये कीमत की चीनी व सरसों का तेल चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
उपभोक्ता भंडर शाखा के सेल्समैन पतराम गेट निवासी मनोज कुमार ने बताया कि कि गुरुवार शाम को जब वह डिपो पर पहुंचा तो गेट का ताला खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो बोतलों में बंद सरसों तेल की 12 पेटियां व 8 बैग चीनी गायब थी। इनमें 144 लीटर सरसों का तेल व 415 किलो ग्राम चीनी थी। सरसों तेल 144 कार्ड धारकों व चीनी 415 कार्ड धारकों काे वितरित की जानी थी। डिपो संचालक ने मामले की सूचना पुलिस व उच्चाधिकारियों दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ईएचसी शमशेर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।