पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हुडा पार्क के सामने मैदान में राहगिरी कल से

हुडा पार्क के सामने मैदान में राहगिरी कल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योग, गीत-संगीत, खेलकूद, लघु नाटक जैसी गतिविधियों से तनाव से मुक्ति पाने का मिलेगा अवसर

भास्कर न्यूज | भिवानी

समाज में सौहार्द की भावना को और अधिक प्रबल करने और तनावपूर्ण जिंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से शहर में 20 मई को हुडा पार्क के सामने मैदान में राहगिरी कार्यक्रम किया जाएगा।

डीसी डाॅ. अंशज सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में संबंधित विभागों की एक बैठक हुई, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम को बेहतरीन बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। डाॅ. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम सुबह साढ़े पांच बजे होगा। कार्यक्रम के दौरान योगा, खेलकूद, गीत-संगीत, लघु नाटक और अन्य गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को तनाव से मुक्ति पाने और मनोरंजन का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गीत-संगीत की प्रस्तुति कर सकेंगे।

उन्होंंने बताया कि इसके साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर मैट लगवाए जाएंगे, जिस पर युवक-युवती अपना हुनर दिखा सकेंगे। उन्होंने बताया कि लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के भरपूर मौका मिलेगा। उन्होंने आयुष विभाग और खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अधिकारियों को राहगिरी कार्यक्रम में समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने गीत-संगीत की प्रस्तुति के लिए पुलिस विभाग को व्यवस्था करने को कहा।

कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। अपने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ-साथ स्कूली बच्चों की ओर से कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को दूर करने का संदेश भी दिया जाएगा। इस अवसर पर सिटीएम महेश कुमार, डीईओ सुरेश शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. हरीश कुमार, डीआईपीआरओ कमल सिंह, एआईपीआरओ सुरेंद्र सिंगल व सुरक्षा शाखा निरीक्षक कुलदीप सिंह रहे।

वर्तमान में मनुष्य भागदौड़ की जिंदगी जी रहा है। ऐसे में मनुष्य का तनाव में रहना सामान्य बात है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार सरकार की ओर से प्रदेश में लोगों को तनाव से मुक्ति दिलाने व मनोरंजन को लेकर राहगिरी के रूप में एक नया प्लेटफार्म दिया गया है। प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर इन कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को मनोरंजन के अवसर दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 20 मई को भिवानी में यह अनोखा कार्यक्रम किया जा रहा है, जो लोगों को मनोरंजन करने का अवसर प्रदान करेगा।

खबरें और भी हैं...