गांव बैराण के ग्रामीणाें ने अाराेपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मुलाकात कर मामले की जांच करवाकर झूठे मुकदमें को खारिज करने व आरोपियों से जान माल की रक्षा करने की मांग की।
एसपी को दिए ज्ञापन में रणबीर सिंह, कर्मपाल, सतबीर, शेर सिंह, इंदु, धर्मेंद्र, कप्तान, मीर सिंह, दलीप सिंह नंबरदार, कृष्ण, चंदगी, रामसिंह आदि ने बताया कि 17 अप्रैल को लोहारू में पिलानी रोड पर कुछ युवक रणबीर के पुत्र संपत के साथ मारपीट कर 5400 रुपये छीनकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अगले ही दिन संपत व ताऊ के लड़के कर्मपाल के खिलाफ आरोपी ने प|ी के माध्यम से छेड़छाड़ करने का झूठा मामला दर्ज करवा दिया। इस आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की लेकिन उनके साथ मारपीट व झीना झपटी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि आरोपी उनके घर में घुसकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है और घर के बाहर हर समय रिवाल्वर लेकर खड़े रहते हैं। इससे परिवार के सदस्यों में भय का माहौल है और हर समय जान व माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी ने पीड़ित पक्ष को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।