पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोफेशनल मुक्केबाज राजेश लुक्का काे केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

प्रोफेशनल मुक्केबाज राजेश लुक्का काे केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | मिनी क्यूबा भिवानी अपने मुक्केबाजों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। बीते दिनाें रॉयल स्पोर्ट्स प्रमोशन की तरफ से पंचकुला में हुई डब्ल्यूबीसी वर्ल्ड यूथ लाइटवेट की चैंपियन बेल्ट भिवानी के मुक्केबाज राजेश लुक्का ने हासिल की थी। इसी के साथ यह खिताब हासिल करने वाले लुक्का पहले भारतीय बनें।

लुक्का के संघर्ष की कहानी से प्रभावित होकर केंद्रीय मन्त्री नीतिन गडकरी ने उन्हें दिल्ली परिवहन भवन पर बुलाकर सम्मानित किया और अपने फेसबुक प्रोफाइल से भी लुक्का के संघर्ष की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने रॉयल स्पोर्टस प्रमोशन के डायरेक्टर जयसिंह शेखावत और एशियन टाइटल बेल्ट 2018 के विजेता विकास सिंह हुड्डा को भी सम्मानित किया। गौरतलब है कि लुक्का अपने परिवार के पालन पोषण के लिए चाय की दुकान चलाते थे लेकिन उनके जज्बे, जूनून और कड़ी मेहनत ने उन्हें एक सफल प्रोफेशनल मुक्केबाज बनाया।

खबरें और भी हैं...