भिवानी | बहुजन सम्यक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व आयकर विभाग की प्रधान कमिश्नर प्रीता हरित आईआरएस शनिवार को राजीव कालोनी स्थित अंबेडकर भवन में सुबह 11 बजे एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। एडवोकेट शिवकुमार बेडवाल व एडवोकेट कुलदीप ने इस कार्यक्रम के लिए गांव ढाणा नरसान, ढाणा लाडनपुर, निमड़ीवाली, हालुवास व खाड़ी मोहल्ला में लोगों को न्यौता दिया। इस अवसर पर सुरेंद्र, पवन, एडवोकेट अरविंद सिंगला, नरेंद्र कांटीवाल, नरेंद्र, सूरजभान आदि थे।