पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भिवानी की लाडली वुशू खिलाड़ी सविता जाएगी ब्राजील

भिवानी की लाडली वुशू खिलाड़ी सविता जाएगी ब्राजील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | वुशू खिलाड़ी सविता का ब्राजील में 9 से 16 जुलाई तक होने वाली सातवीं जूनियर वल्र्ड वुशू चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय वुशू टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन किया गया है। जिला वुशू संघ भिवानी के सचिव व प्रशिक्षक सोमबीर शर्मा ने बताया कि सविता का 48 किलोग्राम भारवर्ग में चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व 15 मई को भोपाल साई सेंटर में हुई ट्रायल के आधार पर किया गया है। जूनियर इंडिया कैंप 16 मई से आठ जुलाई तक साईं सेंटर भोपाल में किया जाएगा। सविता जब जूनियर में 36 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, जूनियर चैंपियनशिप में लगातार दो बार स्वर्ण पदक जीत कर चुकी है। सविता भिवानी के शांति नगर निवासी है तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा है। जिला वुशू संघ के अध्यक्ष आशीष चौहान व प्रशिक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि ब्राजील में होने वाली चैंपियनशिप में सविता स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।

खबरें और भी हैं...