पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंडर 11 में भिवानी का विवेक, ओपन में चरखी दादरी का दीपेंद्र बना चैंपियन

अंडर-11 में भिवानी का विवेक, ओपन में चरखी दादरी का दीपेंद्र बना चैंपियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हलवासिया विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल में चल रही एचसीए की 59वीं इंटर जिला शतरंज चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हुई। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में भिवानी, हिसार, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, करनाल समेत सात जिलों के 130 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले कराए गए। अंडर-15 आयु वर्ग में भिवानी पब्लिक स्कूल के यशदीप व अंडर-11 आयुवर्ग में वैश्य मॉडल स्कूल भिवानी के विवेक चैंपियन बने। ओपन वर्ग में चरखी दादरी के दीपेंद्र ने बाजी मारी।

हरियाणा शतरंज एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कुलदीप ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों का जिला शतरंज टीम में चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी जून माह में भिवानी में होने वाली एचसीए की राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर दिवान चंद रहेजा, प्राचार्य रमाकांत शर्मा व महेश गोयल आदि मौजूद थे।

अंडर-15 आयुवर्ग में भिवानी पब्लिक स्कूल के यशदीप व प्रथम, गांव बलकरा दादरी के अरूण ने क्रमश: पहले से तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-11 आयुवर्ग में वैश्य मॉडल स्कूल भिवानी के विवेक, लक्ष्य व आदित्य क्रमश: पहले से तीसरे स्थान पर विजेता रहे। ओपन वर्ग में चरखी दादरी के दीपेंद्र, चरखी दादरी के केशव व चरखी दादरी के हिमांशु क्रमश: पहले से तीसरे स्थान पर विजेता रहे। लड़कियों के ओपन वर्ग में झज्जर की अंजलि, तोशाम की स्नेहा, गांव भाखड़ा भिवानी की स्वीटी और अंडर-15 आयुवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहाली महेंद्रगढ़ की यन्नू, भिवानी की आशिता, हिसार की आनम क्रमश: पहले से तीसरे स्थान पर विजेता रही।

फाइनल मुकाबले के बाद हुए टाईब्रेकर मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय भिवानी की श्वेता सैनी को गांव भाखड़ा की स्वीटी के विरुद्ध शिकस्त झेलनी पड़ी। टाईब्रेकर गेम में हलवासिया स्कूल भिवानी की आशिता ने हिसार की आनम पर रोमांचक जीत दर्ज की।

ये रहेगा आगामी शेड्यूल..

एचसीए ने चालू वर्ष 2018 का संशोधित शतरंज खेल कैलेंडर जारी किया है। हर महीने चार से अधिक जिलों में एचसीए की इंटर जिला शतरंज चैंपियनशिप होगी। कैलेंडर की पूरी जानकारी एचसीए की वेबसाइट www.indianchess.org पर देखी जा सकती है।

शतरंज प्रतियोगिता में एक-दूसरे काे मात देने के लिए चाल चलती खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...