भिवानी | भाजपा शासनकाल के दौरान भारत विकसित राष्ट्रों की पंक्ति में खड़ा होने में कामयाब हुआ है इसलिए दुनिया के सभी राष्ट्र प्रधानमंत्री माेदी को अपने देश का दौरा करने को निमंत्रण दे रहे हैं। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी ने हालुवास गांव में हालुवास बापोड़ा, बवानीखेड़ा तथा खरक मंडल की महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उपस्थित पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से बैरागी का स्वागत किया।