भिवानी | खानक से चोर एक किराने की दुकान का ताला तोड़कर लगभग 20 हजार कीमत का खाने पीने का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खानक निवासी अनिल कुमार ने बताया कि देर शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह दुकान पर पहुंचकर देखा तो ताला टूटा था। इुकान से आटा थैली, ठंडे की बोतल, 1500 रुपये नकद व अन्य सामान गायब था। इससे उसे लगभग 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज किया है।