पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जगमग योजना अपनाने व सब स्टेशन के लिए जमीन फ्री में देने वाले गांव को भी नहीं मिल रही 18 घंटे बिजली

जगमग योजना अपनाने व सब स्टेशन के लिए जमीन फ्री में देने वाले गांव को भी नहीं मिल रही 18 घंटे बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|भिवानी/बवानी खेड़ा

जगमग योजना के नाम पर बिजली निगम ग्रामीणों के साथ धोखा कर रहा है। निगम ने वादा किया था कि जो गांव जगमग योजना को अपनाएगा उस गांव में 24 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी। निगम इस योजना के तहत आने वाले किसी भी गांव में 24 घंटे बिजली सप्लाई नहीं कर रहा है। इससे ग्रामीणों में निगम के प्रति भारी रोष है।

गांव हालुवास जगमग योजना के तहत आने वाला जिला का पहला गांव था। इस योजना से पहले ही गांव में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती थी। योजना में शामिल होने के बाद गांव में 18 घंटे बिजली भी सप्लाई नहीं हो रही है। मौजूदा समय में तीन तीन घंटों के लंबे कट लगाए जाते हैं। दोपहर में दो बजे जब बच्चे स्कूल आते है निगम तीन घंटे के लिए बिजली कट शुरू कर देता है। रात को जब नींद का समय होता है तो 10 या फिर 11 बजे फिर एक से दो घंटे का कट लग जाता है।

इसके अलावा भी दिन व रात के समय लगभग आधा दर्जन अघोषित बिजली कट लगाए जाते है। गांव के सभी बिजली मीटर बाहर पोलों पर लगे है और पीवीसी की तार लगी हुई है। गांव के पूर्व सरपंच मुकेश, जयसिंह तंवर आदि ने बताया कि सरकार को फ्री में दी गई पंचायती भूमि पर गांव में 132 केवी सब स्टेशन स्थापित है। इसके बावजूद गांव को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। नियमों के अनुसार जगमग योजना अपनाने वाले गांव में उसी दिन से 18 घंटे बिजली सप्लाई की जाती है। बवानी खेड़ा खंड में बलियाली ही ऐसा गांव है जहां 2300 मीटर घरों से बाहर हैं।

यह कहना है ग्रामीणों का

बवानी खेड़ा निवासी अजय कौशिक, रिंकू कुमार, जगदीश अरोड़ा, निपुन अरोड़ा, सोनू, कुमार, कुलदीप सिंह, रामभतेरी, कमला व जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान शीला रानी, डाॅ. भीम राव अम्बेडकर युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान, गौरव वशिष्ठ, ईश्वर दहिया, मेघा बागड़ी आदि ने बताया कि तीन साल पहले बवानी खेड़ा, सूमड़ा खेड़ा व बलियाली में 24 घंटे बिजली आती थी। कुछ समय से बवानी खेड़ा, बलियाली सहित खंड के एक भी गांव 24 तो क्या 18 घंटे भी बिजली सप्लाई नहीं आती है।

बिजली निगम के एसडीओ गोबिंद बांगा ने बताया कि रूटीन में चार घंटे बिजली कट है। खेदड़ प्लांट में बिजली की कमी है इसके चलते बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं।

खबरें और भी हैं...