पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निमड़ीवाली के पास कार और बाइक की टक्कर में युवक की जान गई

निमड़ीवाली के पास कार और बाइक की टक्कर में युवक की जान गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | गांव निमड़ीवाली के नजदीक कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिनोद रोड शास्त्री नगर निवासी 25 वर्षीय युवक धर्मबीर देर शाम बाइक पर चरखी दादरी की तरफ से भिवानी आ रहा था। जब वह निमड़ीवाली के पास पहुंचा तो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शाम सात बजे पुलिस शव को सिविल अस्पताल में लेकर आई। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...