पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला ने पड़ोसी युवक पर लगाए मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप

महिला ने पड़ोसी युवक पर लगाए मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | राजीव कॉलोनी निवासी एक महिला ने पड़ोस के युवकों पर बुरी नीयत से घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत एसपी काे दी है। पीड़ित महिला वनीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके घर के नजदीक ही एक युवक रहता है जाे 16 मई को घर में घुस कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो उसके परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए उसके साथ मारपीट की। आरोपी उससे बिना किसी कारण के रंजिश रखे हुए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि युवक उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दे चुका है।

खबरें और भी हैं...