पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम से लेकर पार्षद उतरे फील्ड में तो शहर से उठवाया 50 ट्राली कचरा

एसडीएम से लेकर पार्षद उतरे फील्ड में तो शहर से उठवाया 50 ट्राली कचरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हालु बाजार क्षेत्र में गंदगी को उठाकर जेसीबी मशीन के पंजे में डालते एसडीएम सतीश कुमार व पार्षद नरेंद्र सर्राफ।

प्रशासनिक प्रयासों से व्यवस्था में हुआ सुधार

भास्कर न्यूज| भिवानी

शहर सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते प्रशासनिक प्रयासों से अब धीरे धीरे कचरा मुक्त हो रहा है। रविवार को शहर से विभिन्न स्थानों से 50 ट्राली कचरा निकाला गया। वहीं, आमजन का बस एक ही सवाल है कि कहां हैं वे नेता व संगठन जो 2 अक्टूबर और पीएम के स्वच्छता अभियान में झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाने उनके गली-मोहल्लों में आते थे। जिला उपायुक्त ने अामजन से आह्वान किया कि प्रशासन के साथ अपना सहयोग दें।

गौरतलब है कि नप के सफाई कर्मचारी अपनी मांगाें को लेकर 9 मई से हड़ताल पर हैं। हड़ताली कर्मचारी और सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीते तीन दिन से प्रशासनिक अधिकारी भी कूड़ा उठवाने के लिए फील्ड में उतर आए हैं। वे शहर में हायर किए कर्मचारियों व पार्षदों, नागरिकों के सहयोग सेे जेसीबी से कूड़ा उठवा रहे हैं।

रविवार सुबह भी रोहतक रोड, महम रोड, फूलां देवी स्कूल के पास समेत स्थानों पर सफाई की गई। शहर से लगभग 50 ट्राली कचरा निकाला गया। इसके बावजूद स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा है। क्योंकि अभी सीमित जगहों से कूड़ा उठवा पा रहे हैं। उधर, लोग साफ किए स्थल पर दोबारा कचरा फैला रहे हैं।

डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन पर भी असर

दूसरी तरफ डोर-टू-डोर कूड़ा न उठाने से सफाई व्यवस्था भी कमजोर पड़ रही है। ड्राइवर और हेल्पर के हड़ताल में शामिल होने के चलते डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम भी प्रभावित हो रहा है। नप के वाहन नहीं आने की स्थिति में लोग जहां-तहां कूड़ा डालने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

जैन चौक चौकी के सामने फैली गंदगी, सीवर भी जाम

मंगलवार तक काम पर नहीं लौटे तो कर्मचारियों की होगी नई भर्ती

प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सरकार इस मामले में पूरी तरह कड़े तेवर अख्तियार किए हुए है। अब इस मामले में भिवानी नगर परिषद प्रशासन के भी कड़ा रूख अपनाया है। नप चेयरमैन रणसिंह यादव ने सफाईकर्मियों से काम पर लौट आने के लिए कहा है। अगर वे काम पर नहीं लौटतेेेेेेे हैं तो मंगलवार से कर्मचारियों की नई भर्तियंा शुरू कर दी जाएगी।

शहरवासी करें प्रशासन का सहयोग

डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू करना है, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने अामजन से आह्वान किया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहरवासी भी प्रशासन के साथ अपना सहयोग दें। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जलाने, मलबा सड़कों, नालों आदि में डालनेे की बजाय निर्धारित डंपिंग प्वाइंट मेें ही डाले।

जैन चौक चौकी के ठीक सामने एक सप्ताह से अधिक समय से कचरे का उठान न होने पाने के कारण और सीवर जाम से गंदा पानी सड़क पर चारों तरफ फैल गया है। स्थानीय रमेश कुमार, दुलीचंद, लक्ष्मण गौड़, मनोज, पंकज, जोनी, पंकज तंवर, वेद प्रकाश शर्मा, शिवम, सुरेश, अर्जुन दत्त ने बताया कि गंदगी के साथ सीवर जाम की समस्या ने परेशान कर दिया है।

खबरें और भी हैं...