पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डाॅ. जगबीर सिंह

स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डाॅ. जगबीर सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह को हरियाणा स्टेट भारत स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनाया है। उनकी इस नियुक्ति पर सामाजिक संगठनों एवं बोर्ड कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह को विगत में मुरथल विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव कमेटी का सदस्य भी बनाया गया था तथा इससे पूर्व वे पिछले बीस वर्ष तक हिसार के लाहौरिया स्कूल में निदेशक, प्रशासक के पद पर कार्यरत थे। सरकार ने उनके कार्यो को देखते हुए एसईटीसी की परीक्षाओं के आयोजन की जिम्मेदारी शिक्षा बोर्ड को दी तथा हरियाणा में स्थित विभिन्न गुरुकुल, संस्कृत संस्थानों के संस्कृत के विद्यार्थियों की भी प्रथमा, पूर्व मध्यमा, प्रांत तथा उत्तर मध्यमा एंव विशारद की परीक्षाओं का संचालन की जिम्मेदारी भी बोर्ड को दी। डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि वे उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

खबरें और भी हैं...