पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला स्तरीय कुश्ती के लिए 50 खिलाड़ियों का चयन

जिला स्तरीय कुश्ती के लिए 50 खिलाड़ियों का चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण छात्रावास में रविवार को अंडर-15 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की कुश्ती स्पर्धा के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहलवानों का चयन किया गया। जिलास्तर पर साई व भिवानी की दो टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

रविवार को 50 लड़के व लड़कियों का चयन किया गया। साई के वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि साई व भिवानी के लिए 10-10 खिलाड़ी ग्रीको-रोमन व फ्री-स्टाइल के लिए चुने गए हैं, जबकि दस-दस महिला पहलवान भी इसी तर्ज पर चुनी गई हैं। उन्होंने बताया कि 27 मई को सोनीपत के चौहान जोशी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम के लिए चयन किया जाएगा। इसमें साई व भिवानी की टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि लड़कियों की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 26 मई को रोहतक के एमडीयू स्पोर्टस कॉम्पलैक्स में की जाएगी। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कुल 60 लड़के-लड़कियों का चयन किया गया है। राज्य स्तर पर चुने गए पहलवान मेरठ में अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...