पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मधुमक्खी पालन से किसान कमा सकते हैं दोगुनी आमदनी : सोहनलाल

मधुमक्खी पालन से किसान कमा सकते हैं दोगुनी आमदनी : सोहनलाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व मधुमक्खी दिवस पर राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक व नाबार्ड के सहयोग से भिवानी सहकारी बैंक के सभागार में कार्यक्रम किया गया। समारोह में मधुमक्खी पालन, व्यवसाय से जुड़े किसानों, किसान उत्पादक संघ के सदस्यों, अन्य किसानों, शाखा प्रबंधकों, उद्यान विभाग के अधिकारियों, एफएलसी काउंसलर, सहकारी शिक्षा निदेशक ने भाग लिया।

अध्यक्षता करते हुए नाबार्ड से सहायक महाप्रबंधक सोहनलाल ने बताया कि मधुमक्खी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए इसके बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करना और शहद के गुणों के बारे में जानकारी का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया किसान को कम से कम 20 बक्से से यह कार्य आरंभ करना चाहिए। इस परियोजना के लिए बैंकों से वित्तीय सहायता उपलब्ध है। इसके अलावा शहद एवं मधुमक्खी का स्टाफ ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर विस्तृत जानकारी दी। सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सुरेशपाल ने बैंकों की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ईश्वर सिंह, धर्मबीर, डाॅ. कृष्ण यादव, डाॅ. अंशुल, डाॅ. देवेंद्र, विजय रहे।

खबरें और भी हैं...