पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में सेहत के लिए नुकसानदायक : शिफा

तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में सेहत के लिए नुकसानदायक : शिफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव शिफा की अध्यक्षता में एडीआर सेंटर में बैठक की कर पैनल अधिवक्ताओं से तंबाकू निषेध दिवस और राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

प्राधिकरण सचिव ने बताया कि 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम कर लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। उन्होंने बताया कि लोगों में जागरूकता लाएं कि वे तंबाकू का सेवन न करें। 14 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी नागरिकों काे जागरूक करें। इस अवसर पर एडवोकेट शीला तंवर, अनुराधा, मल्लिका सहरावत, रीना, किरण जांगड़ा, ईश्वर सिंह, गजेंद्र, अमित तंवर, कमलजीत सिंह, यशवीर व बलजीत मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...