भिवानी | महम रोड स्थित धर्मसेना प्रदेश कार्यालय में नई कार्यकारिणी को लेकर जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शहरी जिला अध्यक्ष रमेश पचेरवाल ने की। संरक्षक रामकिशन हालुवासिया ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए शहर के वार्डों में टीमों का गठन किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह आर्य ने बताया कि धर्मसेना जात पात धर्म से ऊपर उठकर कार्य करती है। सभी जातियों के युवा अपने कार्य को धर्म मानकर करते हैं। उन्होंने बताया कि धर्मसेना जल्द ही बेटियों को लेकर एक अभियान चलाएगी, जिसमें युवाओं की अहम भागेदारी होगी। इस अवसर पर विजेंद्र मंदोला, राजेश, नरेश लडवाल, रामनरेश ग्रेवाल, कुलदीप वर्मा, नवीन सैनी, मास्टर दिनेश कायत, रवि सिंहमार, सुनील पचेरवाल, नवनीत सोनी, रवि तंवर व अजय शर्मा आदि रहे।