आज से स्कूलों में चलेगा सफाई अभियान
भिवानी | ग्राम स्वराज याेजना के तहत स्कूलाें में 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थी, अभिभावक व अध्यापक स्कूलों, ग्राम व शहर में स्वच्छता के प्रति प्रेरित करेंगे।
स्कूलों के लिए या उन स्कूलों के लिए जिनकी चारदिवारी टूटी हुई उनके अच्छे दिन आने वाले हैं। ऐसे स्कूलों में जहां स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ रखा जाएगा वहीं सौंदर्यता योजना के तहत क्षतिग्रस्त चारदिवारी का निर्माण करवाया जाएगा। योजना के तहत स्कूलाें में 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 19 अप्रैल को स्कूल एसएमसी की बैठक कर स्कूलों में सफाई की जाएगी। इसके तहत स्कूल परिसर के साथ साथ नालियां तक साफ की जाएगी। इस कार्य में छात्रों के साथ एसएमसी सदस्य व शिक्षक भी सफाई का काम करेंगे। 22 अप्रैल को स्कूल परिसरों को गंदगी से मुक्त किया जाएगा। 23 अप्रैल को शहर स्वच्छ अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इसके तहत बच्चों में पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग व वाद विवाद प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजेश शर्मा ने बताया कि इसके लिए खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे जो अपनी प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे।