सरकार ने भेजा वार्ता का न्योता
भिवानी | हरियाणा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ को वार्तालाप का न्योता भेजा है। इसमें सरकार की ओर से मांगों को लेकर बातचीत की जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता जयबीर घणघस ने बताया कि 20 अप्रैल को प्रधान मुख्य सचिव हरियाणा के साथ बैठक होगी, जिसमें मुख्य रूप से सम्मान काम सम्मान वेतन व कैशलेस मेडिकल,क च्चे कर्मचारियों व जोखिम भत्ते, वेतन भत्ते आदि मांगों की जोरदार पैरवी होगी।