- Hindi News
- National
- उन्नाव, कठुआ, सूरत और रोहतक में बच्चियों से रेप व हत्या के विरोध में कैंडल मार्च
उन्नाव, कठुआ, सूरत और रोहतक में बच्चियों से रेप व हत्या के विरोध में कैंडल मार्च
भिवानी | उत्तरप्रदेश के उन्नाव में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप व उसके पिता की पुलिस हिरासत में हत्या और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप व हत्या और इसी तरह सूरत और रोहतक में सामूहिक बलात्कार के विरोध में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, युवा संगठन एआईडीवाईओ ने 18 अप्रैल को शहर में कैंडल मार्च निकाला यह कैंडल मार्च नेहरू पार्क से शुरू होकर घंटाघर होते हुए सराय चौपटा, नया बाजार, हांसी गेट से वापस नेहरू पार्क में पहुंचा और विरोध सभा में बदल गया। एआईएमएसएस की जिला अध्यक्ष बिमला जांगड़ा व ममता ने बताया कि ऐसी जघन्य घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही हैं। किसी भी देश व समाज के लिए रेप, गैंगरेप व हत्या जैसे जघन्य अपराध कलंक हैं। इस अवसर पर राजकुमार जांगड़ा,कामरेड धर्मवीर सिंह, राजकुमार बासिया, प्रेम, पूजा, चांदो, सपना, गुड्डी, कविता, बाला, मनीराम, सत्यवान, रामोतार आदि उपस्थित थे।