- Hindi News
- National
- समाज में एकता अखंडता की स्थापना के लिए भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलें: शर्मा
समाज में एकता-अखंडता की स्थापना के लिए भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलें: शर्मा
महम राेड पर सर्व ब्राह्मण समाज की अाेर से बुधवार काे भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त, एचएसएससी सदस्य हर्ष मोहन भारद्वाज व क्रांतिकारी मंगल पांडे के पड़पोत्र देवीदयाल पांडे ने शिरकत की।
सुबह के समय केवल शर्मा ने हवन यज्ञ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अन्य वक्ताओं ने मंच से भगवान परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान परशुराम ने पीड़ितों व असहाय लोगों की रक्षा के लिए दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों, अत्याचारियों व राक्षसों का वध करके धरती पर शांति स्थापित की। हर इंसान को भगवान परशुराम के पद चिह्नों पर चलना चाहिए ताकि समाज में एकता और अखंडता बनी रहे। इस अवसर पर शहर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा भी निकाली गई, जोकि शहर के मुख्य चौराहों से होती हुई महम गेट भगवान परशुराम के मंदिर में संपन्न हुई। यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान परशुराम समेत अनेक देवी देवताओं की प्रतिमाएं सुशोभित थी।
इस अवसर पर पवन आप विधायक पवन शर्मा, नप चेयरमैन रणसिंह यादव, ठेकेदार सुधीर शर्मा, भाजपा प्रदेश सचिव मुकेश गाैड़, महाराष्ट्र केसरी रवि पहलवान, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, पूर्व विधायक शंकर भारद्वाज, सुधीर, रिटायर्ड बीडीपीओ राजकुमार शर्मा, रामफल, पन्नु मस्ता, सुनील शास्त्री, आकाश मस्ता, अरूण गौड व राजकुमार शर्मा समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
भगवान परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा में फरसे लहराते ब्राह्माण समाज के युवा।