मांगों को लेकर एसकेएस राज्य स्तरीय ललकार रैली में लेगा भाग
भिवानी| सर्व कर्मचारी संघ 29 अप्रैल को जींद में राज्य स्तरीय ललकार रैली में लंबित मांगों को लेकर भाग लेगा। यह फैसला बुधवार को जिला स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान यादविरेंद्र शर्मा ने की। सुखदर्शन सरोहा ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन कर प्रचार प्रसार तेज कर दिया है तथा पदाधिकारी सभी विभागों में द्वार सभाएं तथा स्कूलों में पहुंचकर सरकार की नीतियों की पोल खोलते हुए कर्मचारियों को जागरूक कर रैली में पहुंचने का निमंत्रण देंगे।