पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा के साथ साथ अनुशासनात्मक जीवन भी जरूरी : शर्मा

शिक्षा के साथ-साथ अनुशासनात्मक जीवन भी जरूरी : शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी| सिटी सीनियर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को छात्रों का एक सेमिनार किया गया। सेमिनार में कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें बच्चों को अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके साथ-साथ देश के प्रमुख उद्योगपतियों से प्रेरणा लेकर उन्हें उनकी प्रगति के बारे में भी बताया। प्राचार्या निशा शर्मा ने बताया कि छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अपना जीवन भी अनुशासनात्मक बनाना चाहिए। अनुशासन में रहकर ही हर व्यक्ति आगे बढ़ सकता है। उन्होंने उद्योगपति रतन टाटा, मुकेश अंबानी, नवीन जिंदल, सुभाष चंद्रा आदि के संघर्ष से जीवन के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि अच्छी शिक्षा के साथ-साथ मेहनत के बलबूते ही आदमी तरक्की करता है और कड़े परिश्रम के सहारे ही उद्योगपति भी बन सकता है। इस अवसर पर स्कूल संचालक यशपाल कटारिया व सुनील सरदाना अादि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...