कांग्रेस ने इनेलो बसपा गठबंधन को बताया अंधे को लंगड़े का सहारा
भिवानी| इनेलो का बसपा के साथ हुए गठबंधन को खिसकते जनाधार को बचाने का जरिया मात्र बताया है। इनेलो के पास हतोत्साहित कार्यकर्ताओं को रोकने का ओर कोई चारा नहीं बचा था। इसलिए इनेलो ने लोकसभा चुनाव तक कार्यकर्ताओं को साथ बनाए रखने के लिए यह पैंतरा चला है। यह बात कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला ने कही। उन्हाेंने बताया कि इस तरह के पैंतरे आम जनता समझ चुकी है। अब इनेलो बीते दिनों की पार्टी बनकर रह गई है। इनेलो के पास न तो कोई नेता है और न ही कोई नीति। दूसरी अाेर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने कहा कि प्रदेश में तीन बार मुंह की खा चुकी व गिरते जनाधार को बचाने के लिए इनेलो ने प्रदेश में पहले से ही अपना जनाधार खो चुकी बसपा को अपना सहारा बनाया है। दोनों का गठबंधन अंधे काे लगंड़े के सहारे सा प्रतीत होता है।