स्वर्णकार विचार मंच की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष बनीं अंजना सोनी
भिवानी| गत दिनों पाली राजस्थान में हुए स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय संगठन स्वर्णकार विचार मंच के राष्ट्रीय स्तर के चुनाव में बनवारी सोनी राजगढ़ मध्य प्रदेश को पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिसार के वेदप्रकाश सोनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी की नियुक्ति की गई। इसके बाद भिवानी की अंजना सोनी को राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।