उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक अाज
भिवानी| दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम सीजीआरएफ की अाेर से 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम परिसर बीटीएम रोड पर बैठक हाेगी। सीजीआरएफ की अाेर से सुनवाई के लिए सभी तरह की शिकायतंे जैसे बिलिंग समस्या, वोल्टेज शिकायत, मीटरों से संबधित शिकायत, बिजली आपूर्ति कटवाने व पुनः जुड़वाने संबन्धित, बिजली आपूर्ति में बाधाएं व बंद होना, दक्षता, सुरक्षा, विश्वसनीयता, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के आदेशांे की अनुपालना न करने संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। फोरम की अाेर से बिजली की चोरी व उसके अनाधिकृत उपयोग, दुर्घटनाओं व जांच संबंधी मामलों को शामिल नहीं किया जाएगा।