शहर में बैंकों के एटीएम बंद या दे रही आउट ऑफ सर्विस का मैसेज
एटीएम आम आदमी की जरूरत बन चुका है, लेकिन इसकी परेशानी भी कम नहीं हैं। कभी मशीन में पैसे नहीं होते तो कभी सॉरी की पर्ची मिल जाती है। शहर में पिछले एक सप्ताह से विभिन्न बैंकों के दर्जनभर एटीएम बंद है या फिर मशीनें आउट ऑफ सर्विस चल रही है। इससे उपभोक्ताओं को कैश के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। घंटाघर चौक पर आधा दर्जन बैंकों के एटीएम है। सबसे अधिक संख्या में उपभोक्ता इन्हीं एटीएम से पैसे निकालते है। पिछले पांच दिन से इस क्षेत्र में आधा दर्जन एटीएम बंद है या आउट ऑफ सर्विस चल रहे है। इसके चलते उपभोक्ताओं को पैसों के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में स्थित एटीएम की तलाश कर पैसे निकालने को मजबूर होना पड़ रहा है।
इसलिए आ रही हैं दिक्कतें
मशीनों में तकनीकी खामियों के कारण समस्या आ रही है। अधिकतर एटीएम मशीनें पांच साल से ज्यादा पुरानी है। इसलिए ये मशीनें कभी काम करती है तो कभी पैसे निकालना बंद कर देती है। मशीन में आई खराबी के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ से ही तकनीशियन आते हैं। तकनीशियन समय पर नहीं आने के कारण एटीएम मशीनें समय पर ठीक नहीं हो पाती।
यूको बैंक के सहायक मैनेजर आरके मीणा ने बताया कि एटीएम में पैसे डालने की व्यवस्था सभी बैंकों की अलग अलग होती है। बैंक अपने उपभोक्ताओं की संख्या के हिसाब से एटीएम में पैसे डलवाता है। कभी मशीन खराब भी हो जाती है। इसके कारण मशीनें आउट आफ सर्विस दिखाती हैं।
बैंक द्वारा की जाने वाली व्यवस्था
एटीएम पर गार्ड का होना जरूरी है, जो एक-एक व्यक्ति को अकेले सुविधा लेने में मदद करें। - सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था, जो काम कर रहा हो। - मशीन खराब हो तो सूचना एटीएम रूम में डिस्प्ले पर होनी चाहिए।
- हेल्पलाइन की सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
ये एटीएम आउट ऑफ सर्विस
-घंटा घर स्थित बैंक ऑफ इंडिया।
-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया।
-पुराना बस स्टैंड व रेडक्रास पीएनबी एटीएम।
शहर में ये हैं एटीएम बंद
-घंटाघर स्थित कैनरा बैंक एटीएम। -ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स।