पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानदार पर तेजधार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर

दुकानदार पर तेजधार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्हैयाराम अस्पताल के नजदीक छह युवकाें ने मंगलवार को तेजधार हथियार से दुकानदार पर हमला कर दिया। घायल दुकानदार काे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जीतूवाला जोहड़ निवासी 24 वर्षीय प्रदीप की कन्हैयाराम अस्पताल के पास कबाड़ी की दुकान है। दोपहर एक बजे जब वह दुकान पर बैठा हुआ था तो छह युवक तेजधार हथियार लेकर पहुंचे और आते ही उस पर हमला कर दिया। उसने भागकर हमलावरों से बचने का प्रयास किया। हमलावरों ने उस पर पीछे वार किया। वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने बताया कि उसकी हमलावरों से कोई रंजिश नहीं है। उसे नहीं पता युवकों ने उस पर हमला क्यों किया है। जैन चौक पुलिस चौकी इंचार्ज गोपालदास ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन प्रदीप एंडा।

अपनी छोड़ पुलिस की बाइक ले गया

घायल प्रदीप के बयान दर्ज करने के लिए जैन चौकी पुलिस इंचार्ज भगवानदास व सिपाही नवीन पुलिस की बाइक पर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पुलिस चौकी के बाहर बाइक खड़ी कर दी और पुलिस कर्मचारी घायल के बयान लेने के लिए आपातकालीन विभाग में चले गए। दस मिनट बाद जब वापस आए तो उन्हें पुलिस की बाइक तो नहीं मिली, लेकिन वहीं एक पीले रंग की ही दूसरी बाइक मिली। चौकी प्रभारी ने भगवानदास ने कहा कि कोई व्यक्ति गलती से अपनी पीले रंग की बाइक छोड़ गया और पुलिस की पीले रंग की बाइक ले गया। पुलिस एक घंटे तक चौकी के बाहर ही बैठी रही इस इंतजार में बैठी रही कि जब व्यक्ति को पता चलेगा कि वह गलती से अपनी बाइक के स्थान पर पुलिस की बाइक ले आया है तो वह वापस आएगा, लेकिन शाम तीन बजे तक काेई बाइक लेकर नहीं आया तो चौकी इंचार्ज पीले रंग की बाइक को जैन चौक पुलिस चौकी में ले गए। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...