पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बया रेस्ट हाउस में टी 20 मैच पर सट्‌टा खाइवाली करते 4 युवक गिरफ्तार

बया रेस्ट हाउस में टी-20 मैच पर सट्‌टा खाइवाली करते 4 युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बया रेस्ट हाउस में टी-20 किक्रेट मैच पर सट्टाखाइवाली करते हुए पुलिस ने बीती रात चार युवकाें काे माैके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने सटाेरियाें के कब्जे से एलईडी, चार माेबाइल व लगभग 29 हजार की नकदी बरामद की है।

पुलिस काे सूचना मिली कि बया रेस्ट हाउस के कैमरा नंबर 103 में चार युवक अाईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टाखाइवाली कर रहे हैं। पुलिस ने डीएसपी की स्वीकृति से व बया रेस्ट हाउस के मैनेजर सुनील कुमार की मौजूदगी मैं कमरा नंबर 103 में तलाशी ली ताे चार युवक बेड पर बैठे हुए राजस्थान रायल व मुम्बई इण्डियन किक्रेट टीमाें के बीच एलईडी पर चल रहे किक्रेट मैच पर माेबाइल के माध्यम से सट्टा खाइवाली कर रहे थे। पुलिस ने चाराें युवकाें काे माैके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ करने पर अाराेपियाें की पहचान विद्या नगर निवासी प्रह्लाद व संदीप तथा सेक्टर 13 निवासी नितेश व गांव कालुवास निवासी सूरज के रूप में हुई।

किस के पास क्या मिला

तलाशी लेने पर सूरज के पास से रजिस्ट्रर, केलकुलेटर, पैन, 27 हजार 700 रुपये, एक फोन।

नितेश के पास 200 रुपये, माेबाइल फोन, संदीप के पास 200 रुपये व मोबाइल।

प्रहलाद के पास 1010 रुपये व एक मोबाइल।

सेक्टर-13 चौकी प्रभारी रामअवतार ने बताया कि सट्‌टेबाजों ने क्रिकेट मैच पर एक लाख 20 हजार रुपये की सट्‌टा खाइवाली की थी।

मौके से एलईडी, चार मोबाइल और 29 हजार रुपये बरामद

खबरें और भी हैं...