जसिया जाट महासम्मेलन को लेकर गावों का दौरा किया
जसिया जाट महासम्मेलन को लेकर गावों का दौरा किया
भास्कर न्यूज | भिवानी
जसिया में 2 जून को होने वाले जाट महासम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व जाट सेवा संघ सदस्यों ने मंगलवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया । जिला प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि जाट महासम्मेलन में आगामी रणनीति के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व जाट सेवा संघ सदस्यों ने समिति जिला प्रधान होशियार सिंह जताई व संघ संयोजक श्रीपाल राठी के मार्गदर्शन में नीमड़ीवाली, अजीतपुर, पुरणपुरा, नांगल, कोंट, सांगा, जताई, मित्ताथल व घुसकानी आदि गावों का दौरा किया। महासम्मेलन के लिए 16 मई को लोहारू में बैठक की जाएगी।