नेहरा खाप ने जल बचाने को ग्रामीणों को किया जागरूक
नेहरा खाप ने जल बचाने को ग्रामीणों को किया जागरूक
भिवानी | तोशाम क्षेत्र के गांव भैणी ठाकरान में मंगलवार को नेहरा खाप ने जल बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। गांव में हुए कार्यक्रम में खाप के लोगों ने कहा कि पेयजल की समस्या आज पूरे विश्व में बनी हुई है। इसलिए लोगों को पेयजल बचाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे।
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि पानी का सदुपयोग करें ओर इसको व्यर्थ ना बहाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरा खाप के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण नेहरा ने की। इस अवसर पर चन्द्र नेहरा सरपंच, जिले सिंह नेहरा, अजीत नेहरा, भूप सिंह नेहरा, बिजेन्द्र नेहरा, महाबीर नेहरा व्यक्तियों ने नेहरा खाप की पंचायत में हिस्सा लिया।