घरेलू विवाद में दर्ज केस रद्द कराने को लेकर एसपी से की मुलाकात
हनुमान गेट क्षेत्र निवासी पूर्णचंद गणमान्य लोगों के साथ मंगलवार को एसपी से मिले और उनकी पुत्रवधु द्वारा उनके खिलाफ पुलिस में दर्ज करवाए गए मामले की जांच कर उसे रद्द करने की मांग की। अधिकारी ने पीड़ित पक्ष को मामले की जांच का आश्वासन दिया।
पुलिस अधिकारी को दी शिकायत में पूर्णचंद व अन्य लोगों ने बताया कि उसके पुत्र राजकुमार व मनोज अलग अलग रहते हैं। मनोज व उसकी प|ी अंजू के बीच अकसर झगड़ा रहता है। लेकिन अंजू ने परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी पुलिस में मारपीट, जान से मारने की धमकी देने आदि के आरोप लगाकर झूठा मामला दर्ज कर दिया है। अंजू व उसके पति मनोज से परिवार के अन्य सदस्यों का कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने अधिकारी से मामले की जांच कर मुकदमे को रद्द करने की मांग की है। इस मौके पर जगदीशचंद्र, विनोद कुमार, सुनील, अजय, सुनीता, लक्ष्मी, सुमन, सरोज, पूनम, मूर्ति, कृष्णा, राजो, अनीता, सुनीता देवी, ममता, पुष्पा, आशा आदि मौजूद रहे।
केस रद्द कराने की मांग को लेकर एसपी से मिलने जातीं महिलाएं।