पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली निगम के कार्यालय के बाहर लोगों ने जताया रोष

बिजली निगम के कार्यालय के बाहर लोगों ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली निगम कार्यालय में कई कॉलोनियों के नागरिकों ने बगैर रीडिंग लिए ही हजारों रुपयों के बिल भेजे जाने के विरोध में मंगलवार को निगम कार्यालय में पहुंच कर रोष जताया। शहरवासियों ने आरोप लगाया कि कई महीनों से अब तक कोई उनके मोहल्ले में रीडिंग लेने ही नहीं गया और अब निगम ने हजारों रुपये बिल भरने को बिल थमा दिए। इससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है।

नागरिकों का आरोप है कि बिजली निगम को उपभोक्ताओं से बिल वसूली का तो ध्यान है लेकिन रीडिंग लेने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बिजली उपभोक्ता ललित ने बताया कि उसे निगम की ओर से 47359 रुपये का बिल बगैर रीडिंग लिए ही भेज दिया गया है। अब बार-बार कर्मचारियों के पास इस बिल को दुरुस्त कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ेंगे। विजय, चमनलाल, प्रदीप, पवन शेखावत, सुनीता, बबली आदि ने बताया कि निगम का यह रवैया ठीक नहीं है।

हजारों उपभोक्ताओं को बिल भरने के साथ-साथ केवल ठीक कराने के लिए यहां चक्कर लगाने पड़ेंगे। वहीं समय पर बिल ठीक न होने की स्थिति में निगम की ओर से मीटर कनेक्शन काटे जाने का भी भय बना रहेगा। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारी जल्द इस समस्या का समाधान कर नागरिकों को राहत दे ताकि उपभोक्ता को बढ़े हुए बिलों को लेकर ठीक कराने ही न पहुंचना पड़े। विरोध जताने वालों में दिनोद राेड, ढाणा राेड व दुर्गा कालोनी समेत कई वार्डों के लोग थे।

बिना रीडिंग लिए भेजे बिजली के बिल दुरुस्त कराने को चक्कर लगा रहे लोग

कार्यालय में बिना रीडिंग के बिल व ज्यादा बिल आने पर विरोध जताते उपभोक्ता।

नई कंपनी से किया करार

सीआईपीएल कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को सही सेवाएं न देने के कारण नई कंपनी एनवाईजी के साथ निगम ने सीआईपीएल वाली शर्तों पर करार किया है। अब परेशानी नहीं आएगी। वहीं उपभोक्ताओं काे बेहतर सेवाएं देना कंपनी के लिए अनिवार्य होगा।\\\'\\\' एसएस सांगवान, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, भिवानी

खबरें और भी हैं...