लक्ष्य कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता : मनीष कुमार
भिवानी | लक्ष्य कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता है। मेहनत व लगन से बड़ा से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हरियाणा के खिलाड़ियाें ने ही नहीं बल्कि युवाओं ने भी सिविल सेवा की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एक समय था जब सिविल सेवा परीक्षा को उत्तीर्ण करना बड़ा हौव्वा माना जाता था लेकिन आज माहौल बदला है।
यह बात आईएएस मनीष कुमार यादव ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कितलाना में अपने गुरु अध्यापक रमेश सांगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे। लगभग दो घंटे तक मनीष कुमार यादव स्कूल में छात्रों के बीच रहे और उनसे बातचीत की। उन्हाेंने बताया कि युवाओं का क्रेज सिविल सेवा की तरफ बढ़ा है। उन्होंने बतायाकि सरकारी स्कूलों में पर्याप्त संसाधन हैं और यहां छात्रों को गुणवत्तापूरक शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है। वे स्वयं भी सरकारी स्कूल के छात्र रहे हैं और अध्यापकों की प्रेरणा से ही सिविल सेवा की परीक्षा में उत्तीर्ण भी हुए। प्राचार्य तकदीर ग्रेवाल ने मनीष का स्वागत किया।