बवानीखेड़ा में 27 को होने वाली हरी चुनरी कार्यक्रम के लिए दिए निर्देश
भिवानी | इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को 2019 की तैयारी के लिए मंगलवार काे देवीलाल सदन में 27 मई को बवानीखेड़ा के लुहारी जाटू में हरी चुनरी कार्यक्रम के लिए निर्देश दिए। इसमें मुख्यातिथि विधायिका नैना सिंह चौटाला होंगे। इनेलो संसदीय दल के नेता सांसद दुष्यंत चौटाला नारनौल जेल भरो आंदोलन में जाते समय देवीलाल सदन में कुछ समय के लिए रूके थे। दुष्यंत ने बताया कि आज किसान फसलों की उठान न होने से परेशान है।