मांगों को लेकर शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने शुरू किया धरना
भिवानी | बोर्ड कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग को लेकर शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों ने बोर्ड परिसर में मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने पर पहले दिन खुशीराम रंगा व प्रदीप कुमार बैठे। धरने से पूर्व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन की बैठक प्रधान खुशीराम रंगा की अध्यक्षता में हुई। संचालन महासचिव दुलीचंद यादव ने किया। खुशीराम रंगा ने बताया कि एचटेट परीक्षा 2017 में हुए भ्रष्टाचार की जांच को दबाने के लिए कर्मचारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।