सीएमअाे डॉ. आदित्य ने टीबी मरीजों के लिए एक्सरे वैन को किया रवाना
भिवानी | अब टीबी मरीजों को जांच के लिए अस्पतालों के चक्कर काटकर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे मरीजों की जांच स्वास्थ्य विभाग की अाेर से जिले के हर स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर की जाएगी। चौ. बंसी लाल राजकीय सामान्य अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने मंगलवार को मेदांता हॉस्पिटल से पहुंची एक्सरे वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि अब किसी भी मरीज को टीबी की जांच के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं होगी तथा कहीं लाइन में भी लगने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि यह वैन जून माह तक जिले के सभी क्षेत्र में जाएगी। यह एक्सरे वैन जिला के हर क्षेत्र में जाएगी तथा टीबी के मरीजों का मुफ्त में एक्सरे व अन्य जांच करेगी। उन्होंने बताया कि यह वैन हर जिले में जा रही है। इससे टीबी के सभी मरीजों की जांच फ्री की जाएगी।