पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतर जिला शतरंज स्पर्धा 19 मई से हलवासिया विद्या विहार स्कूल में

अंतर जिला शतरंज स्पर्धा 19 मई से हलवासिया विद्या विहार स्कूल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हलवासिया विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल में 19 मई से एचसीए की दो दिवसीय 59 वीं इंटर जिला शतरंज चैंपियनशिप शुरू होगी। एचसीए की चैंपियनशिप कमेटी में स्कूल प्रशासक दिवान चन्द रहेजा को शामिल किया गया है। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन की अाेर से होने वाली स्पर्धा का शुभारम्भ 19 मई को सुबह 9 बजे होगा। 20 मई को दोपहर 2 बजे स्पर्धा के सभी आयुवर्ग के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

हरियाणा शतरंज एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कुलदीप ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों में से जिला शतरंज टीम चुनी जाएगी, जो जून माह में भिवानी में होने वाली एचसीए की राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दौरान कच्ची बस्तियों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने व शतरंज से नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा। चैंपियनशिप के लिए एचसीए की वेबसाइट www.indianchess.org पर फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू है। प्रतिभागी नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। चैंपियनशिप में राज्य के सात जिलों के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। भिवानी, हिसार, रोहतक, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, जींद, झज्जर व अन्य जिले के खिलाड़ी शतरंज की बिसात पर शहर में दमखम दिखाएंगे।

3 आयुवर्ग में होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता में तीन आयुवर्ग अंडर-11, 15 व ओपन वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंडर-11 आयुवर्ग के लिए खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2007 और अंडर-15 वर्ग के लिए जन्म 1 जनवरी 2003 को या इसके बाद होना चाहिए। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा। महिलाओं व पुरुष प्रतिभागियों की संयुक्त रूप से प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

सीधा होगा प्रसारण

चैंपियनशिप वर्ल्ड चेस फेडरेशन के नियमों के आधार पर कराई जाएगी। स्विस सिस्टम के आधार पर इसके पांच मुकाबले होंगे। स्पर्धा के सभी राउंड लाइव होंगे जिनका सीधा प्रसारण www.indianchess.org पर होगा। चैंपियनशिप के विजेताओं को खेल विभाग की ओर से छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है। सभी वर्गो में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं...