- Hindi News
- National
- जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 21 को, शिक्षा मंत्री शर्मा आएंगे
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 21 को, शिक्षा मंत्री शर्मा आएंगे
भिवानी | पंचायत भवन में 21 मई को सुबह 10 बजे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा करेंगे। बैठक में कुल 16 परिवाद रखें जाएंगे, जिनमें चार मामले सीएम विंडो से संबंधित हैं।
सिटीएम महेश कुमार ने बताया कि परिवेदना समिति की बैठक में रखे जाने वाले परिवादों में कर्म सिंह पुत्र ईश्वर सिंह व बलवान सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी बामला प्रथम का परिवाद कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज भिवानी का सीएम विंडो से संबंधित है। सीएम विंडो से संबंधित सत्यनाराण सैनी सेवानिवृत लिपिक नगरपालिका लोहारू का सचिव नपा लोहारू, कर्मजीत पुत्र सज्जन सिंह निवासी सिवानी का अधीक्षक अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी व धनपत पुत्र भरत सिंह निवासी भिवानी का उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त भिवानी से संबंधित परिवाद बैठक में रखे जाएंगे। विक्रम निवासी फरटिया केहर तहसील भिवानी, गायत्री देवी निवासी बागकोठी गली न.पांच भिवानी, महावीर प्रसाद नजदीक रेलवे स्टेशन भिवानी व सुनीता प|ी नरेन्द्र निवासी कासनी इन सभी का परिवाद जिला एसपी से संबंधित बैठक में रखा जाएगा।