पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तिगड़ाना से लापता तीनाें बच्चे सकुशल लाैटे

तिगड़ाना से लापता तीनाें बच्चे सकुशल लाैटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव तिगड़ाना से 13 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए तीनों बच्चे मंगलवार सुबह दस बजे घर वापस लौट अाए। बच्चों को देखकर परिजनों की सांसों में सांस आई। पुलिस ने पूछताछ कर बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार सुबह दस बजे सेक्टर 13 में रहने वाली लापता बच्चे रोहित की चाची गुड्डी ने तीनों बच्चों को सिटी स्टेशन के नजदीक घूमते हुए देखा। वह तीनों बच्चों को लेकर अपने घर पहुंची और मामले की सूचना गांव तिगड़ाना में उनके परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस बच्चों को लेकर सदर थाना पहुंची और जरूरी पूछताछ के बाद बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

14 वर्षीय सूर्यकांत, रोहित व 16 वर्षीय हर्ष ने बताया कि वह घूमने के लिए भिवानी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर बठिंडा पंजाब पहुंच गए। जहां दो दिन घूमने के बाद उनके पैसे खत्म हुए तो वे वापस रेलगाड़ी में बैठकर सुबह 9 बजे भिवानी पहुंचे। उनके पास एक हजार 40 रुपये थे। जिनमें एक हजार रुपये सूर्यकांत के पास व 40 रुपये रोहित के पास थे। हर्ष के पास एक भी पैसा नहीं था। सूर्यकांत के भाई मास्टर अजीत ने बताया कि बच्चों के लापता होने से जहां बेहद चिंतित थे। वहीं पुलिस व प्रशासन को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जांच अधिकारी एचसी आनंद ने बताया कि बच्चे सकुशल वापस आ गए है। जिन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...