पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरसों की खरीद न होने से गुस्साए किसान लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन

सरसों की खरीद न होने से गुस्साए किसान लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरसों की सरकारी खरीद न होने के कारण अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दे सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का नेतृत्व किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष मास्टर शेर सिंह ने किया।

उन्होंने बताया कि किसानों का आंदेालन तब तक जारी रहेगा जब तक कि सरकार उनकी सरसों का एक-एक दाना नहीं खरीद लेती। उन्होंने बताया कि तोशाम मंडी के 19 गांव, जुई के 13, इसी तरह लोहारू के 90 प्रतिशत गांव बचे हुए हैं। बाढड़ा के तीन, दादरी का एक गांव। उन्होंने बताया कि 16 मई को किसान सभा जहां पर सरकारी खरीद नहीं हो रही है वहा पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं डीसी डाॅ. अंशज ने प्रतिनिधिमंडल काे आश्वासन दिया कि जो गांव सरसों खरीद के लिए रह गए हैं उनमें सरसों खरीदी जाएगी और वे इसके लिए मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। इस मौके पर कर्ण सिंह जैनावास, मास्टर रघुबीर सिंह, जय प्रकाश परमार, इंद्र सिंह कादियान, कामरेड ओम प्रकाश, सावंत सिंह, रामकिशन भाकर, राजेंद्र, यादविरेंद्र शर्मा, गोपीराम, दयानंद, प्रेम कुमार व सुरेश थे।

खबरें और भी हैं...