पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एचएसएससी चेयरमैन के त्यागपत्र के लिए राज्यपाल के नाम एडीसी काे सौंपा ज्ञापन

एचएसएससी चेयरमैन के त्यागपत्र के लिए राज्यपाल के नाम एडीसी काे सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज कल्याण परिषद ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन व पेपर सेटर के त्यागपत्र की मांग काे लेकर मंगलवार काे राज्यपाल के नाम एडीसी काे ज्ञापन साैंपा। एडीसी डाॅ. संगीता तेतरवाल काे साैंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि जेई की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न द्वारा ब्राह्मण समाज का साजिश के तहत अपमान किया गया है, जो कि भारतीय संस्कृति व संविधान के अनुरूप निंदनीय है। इससे ब्राह्मण समाज के मान सम्मान को धक्का लगा है।

इस कार्य के लिए आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, सचिव तथा पेपर सेट करने वाले अधिकारियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ अापराधिक मुकदमा दर्ज करवाया जाए ताकि कोई भी समाज के किसी भी तबके की भावना को ठेस पहुंचाने की हिम्मत ना कर सके। ज्ञापन में यह चेतावनी भी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते इनके विरुद्ध कार्रवार्इ नहीं की ताे जल्द ही ब्राह्मण समाज के लोग आंदाेलन करने काे मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

परिषद के संयोजक व अध्यक्ष पंडित मनोज पाटनिया ने बताया कि ब्राह्मण सभी बिरादरियों का शुभ मंगल चाहने वाला समाज है लेकिन अपने सम्मान व स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता। ज्ञापन साैंपने वालाें में वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास शर्मा, अधिवक्ता राम चन्द्र गौड़, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनोज शर्मा, सूरज भान खरकिया, कुलदीप शर्मा, विजय जोशी, संतोष शर्मा, राजीव गौड़, यश कौशिक, डाॅ. अलका शर्मा, रीना शर्मा, श्रीकांत पतड़िया, विक्रम शर्मा, पंकज तिवारी, अनिल कुमार, पवन कौशिक, सूरज निमड़ीवाली व शंकर शर्मा समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति थे।

खबरें और भी हैं...