पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यात्म ही जीवन को बुलंदीयों तक पहुंचाता है: धर्मबीर

अध्यात्म ही जीवन को बुलंदीयों तक पहुंचाता है: धर्मबीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज गीता पाठशाला में अध्यात्मिक संगोष्ठी की गई। संगोष्ठी में आत्ममंथन के बारे में जानकारी देकर अपने लक्ष्य को सकारात्मक विचारों के साथ उत्थान की और अग्रसर होने के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में लुधियाना से पहुंचे संकल्प छिबर को अध्यात्म के बारे में जानकारी देकर मीडिया प्रभारी बीके धर्मबीर ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बीके धर्मबीर ने बताया कि अध्यात्म ही एक ऐसी कड़ी है जिसके माध्यम से हम अपने जीवन को बुलंदीयों की ओर मोड़ सकते हैं। उनकी सहयोगी दीप्ति ने बताया कि अध्यात्म के बारे में थोड़ा कुछ जानने मात्र से ही आत्मसंतुष्टि का अहसास हुआ है और अपने जीवन को सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा मिली है।

खबरें और भी हैं...