- Hindi News
- National
- जेल में बंदी महिलाओं, बच्चों को चिकित्सा व शिक्षा सुविधाएं देने पर विचार विमर्श
जेल में बंदी महिलाओं, बच्चों को चिकित्सा व शिक्षा सुविधाएं देने पर विचार-विमर्श
भिवानी | एडीआर सेंटर में मंगलवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम शिफा की अध्यक्षता में जिले के अनेक विभागाध्यक्षों की एक बैठक हुई। इसमें भिवानी जेल में बंदी महिलाओं, बच्चों को चिकित्सा व शिक्षा से संबंधित सुविधाएं देने पर विचार विमर्श हुआ। सीजेएम शिफा ने बताया कि जेल में बंदी महिलाओं के बच्चों की प्राथमिक शिक्षा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से एक अध्यापक लगाया जाए, जो 17 से 26 मई तक हर रोज एक घंटा जेल परिसर में जाकर उन्हें पढ़ाए। महिलाओं की चिकित्सा कैंप के लिए इस माह की 17 व 22 मई दो तिथियां निर्धारित की गई है। इन कैंपों के दौरान बंदी महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की पूरी जांच की जाएगी। इस अवसर पर जिला मौलिक अधिकारी सदानंद वत्स, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला परियोजना अधिकारी दीपिका बजाज, उप सिविल सर्जन डॉ. मीना बरबर आदि थे।