सूक्ष्म, लघु व मध्यम औद्योगिक इकाइयों के पंजीकरण के लिए शिविर आज
भिवानी | जिला उद्योग केन्द्र की ओर से भिवानी की सूक्ष्म, लघु व मध्यम औद्योगिक इकाइयों के पंजीकरण के लिए एक विशेष शिविर किया जाएगा। जिला उद्योग केन्द्र के उप निदेशक राजेश खेड़ा ने बताया कि जिला के उद्यमियों के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम औद्योगिक इकाइयों के पंजीकरण को शून्य दोष व जेड योजना के तहत 16 मई को लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला उद्योग केन्द्र के कमरा नंबर 113 में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक विशेष कैंप किया जा रहा है।