हार्ट अटैक के दौरान दी जाने वाले प्राथमिक उपचार की जानकारी दी
भिवानी | एडीआर सेंटर में मंगलवार को यातायात पुलिस के अधिकारियों की एक कार्यशाला में डॉ. वीके चुघ व डॉ. सतेन्द्र तंवर ने हार्ट अटैक के दौरान दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम शिफा के मार्गदर्शन में हुई इस कार्यशाला में भिवानी, तोशाम, सिवानी व लोहारू उप-मंडल के यातायात पुलिस के प्रतिनिधियों व पीएलवी ने भाग लिया। कार्यशाला में डॉ. सतेन्द्र तंवर ने हार्ट अटैक के समय पीड़ित व्यक्ति को दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार की तकनीक के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस कार्याशाला को करने का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के समय पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिक उपचार की सुविधा देने को लेकर ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को जागरूक करना हैं। इस अवसर पर ट्रैफिक एसएचओ प्रेम सिंह, राय सिंह, तेजबीर, रणधीर, राजेंद्र, संतलाल, महेंद्र, संजय व पीएलवी विरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र विष्ट, प्रीतम, गोपाल कृष्ण, सुनीता व बबीता थे।