पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीम स्टेडियम में एंटी डोपिंग जागरूकता शिविर 17 और 18 मई को

भीम स्टेडियम में एंटी डोपिंग जागरूकता शिविर 17 और 18 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | भीम स्टेडियम में 17 व 18 मई को खिलाड़ियाें को जागरूक करने के लिए एंटी डोपिंग जागरूकता शिविर किया जाएगा।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा ने खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियाें को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पहले व भाग लेते समय नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहने के लिए एक एंटी डोपिंग जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत खिलाड़ियाें को नशीली पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान व डोपिंग से संबंधित नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस जागरूकता शिविर में डॉक्टर, वरिष्ठ प्रशिक्षक गण एवं शारीरिक शिक्षक खिलाड़ियाें को एंटी डोपिंग के बारे में जानकारी देंगे।

खबरें और भी हैं...