पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला कल्याण कार्यालय में त्रुटियां ठीक करवाएं 20 तक

जिला कल्याण कार्यालय में त्रुटियां ठीक करवाएं 20 तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | कल्याण विभाग के पोर्टल का सरल पोर्टल में विलय होने के कारण मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के आवेदन कर्ताओं को 20 मई तक अपने आवेदन की त्रुटियां दूर करवानी होगी। पोर्टल का विलय 31 मई को सरल पोर्टल में हाे जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत लड़की की शादी के लिए जिला के अनेक प्रार्थियों ने अनुदान के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन किए थे। आवेदन के दौरान प्रार्थियों के आवेदनों में कुछ त्रुटियां पाई गई हैं। इसलिए आवेदन पत्रों में त्रुटियां होने के कारण इन आवेदन पत्रों को स्वीकृत नहीं किया जा सकता। इसलिए आवेदक अपने आवेदन पत्रों की त्रुटी 20 मई तक जिला कल्याण कार्यालय में पहुंचकर ठीक करवाएं। 20 मई के बाद प्रार्थियों के कोई भी दावे व आपत्तियां स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन में त्रुटियां ठीक नहीं करवाने पर इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि 31 मई को इस पोर्टल का विलय सरल पोर्टल में हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...