नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने 1352 वाहनों की जांच कर 85 वाहनों के चालान काटे व पांच वाहनों को इंपाउंड किया गया। इस दौरान 53 लोगों के स्ट्रेंजर रोल भी किए। जिले भर की पुलिस ने पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार व एसपी के आदेश पर बीती रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय के बाद कोई भी शराब का ठेका खुला नहीं रहना चाहिए, इस आदेश की शक्ति से पालना की जाए। जिले के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारियों ने नाके लगाकर वाहनों की जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। अभियान के तहत अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों को चेक किया गया। इस दौरान पुलिस ने 1352 वाहनों की जांच की तथा कागज न मिलने पर पांच वाहनों को इंपाउंड किया गया। अभियान के तहत 168 होटल रेस्टोरेंट, ढाबा, स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों संदिग्ध पाए जाने वाले 53 लोगों के स्ट्रेंजर रोल काटे गए। अभियान के दौरान तीन व्यक्तियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर 6030 रुपए बरामद किए गए।
एक्साइज एक्ट के तहत 24 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर 255 बोतल शराब व 19 बोतल बीयर बरामद की गई। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि रात्रि में अपराधों पर अंकुश लगाने, शरारती तत्व और अपराधियों की धरपकड़ के लिए नाइट डोमिनेशन चेकिंग अभियान चलाया गया है।
पुलिस ने आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए किया नाइट डोमिनेशन
गाड़ी की चेकिंग करते पुलिसकर्मी।